{"_id":"6862ee0c4cd57541cf057a1b","slug":"crime-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104201-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: बस अड्डे पर दुकान के ताले तोड़ स्पेयर पार्ट्स और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: बस अड्डे पर दुकान के ताले तोड़ स्पेयर पार्ट्स और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
-पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स जुटाए, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। चोर रविवार रात नगर के मुख्य बस अड्डे पर हरपाल सिंह की स्पेयर पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़ नकदी और सामान ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार सुबह करीब दस बजे दुकान खोलने आया तो शटर के दोनों ताले टूटे थे। शटर को आधा उठाया हुआ था। गल्ले से आठ से दस हजार की नकदी गायब थी। दुकान से कीमती सामान भई चोर ले गए। उधर, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।