{"_id":"6657b3d095ac95d1d500a834","slug":"crime-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101634-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: यातायात पुलिस ने 10 दोपहिया वाहन किए जब्त, दर्जन के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: यातायात पुलिस ने 10 दोपहिया वाहन किए जब्त, दर्जन के काटे चालान
Thu, 30 May 2024 04:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 30 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले चालकों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को यातायात पुलिस ने नगर में दस दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया। वहीं दर्जन भर वाहन चालकों के चालान काटे। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने को कहा। यातायात पुलिस ने कोर्ट काॅम्पलेक्स के बाहर विशेष नाका लगाया था। यहां पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इसके बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाकर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना वैध कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे 10 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया। एक दर्जन के करीब वाहन चालकों के चालान काटे।यातायात पुलिस की तरफ से नाके लगाए जाने की जानकारी मिलते ही दोपहिया वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया, जिसके चलते गलियों से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन