फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cricket

राइजिंग स्टार जालियां बनी चैंपियन

विज्ञापन
cricket
पुंछ में मेजर रोहित शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट की विजेता टीम को पुस्कार प्रदान करते आतिथ - फोटो : POONCH
पुंछ। नगर स्थित सेना के खेल मैदान में उसी के सहयोग से पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में जारी मेजर रोहित शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इसके फाइनल मैच में राइजिंग स्टार जालियां ने फ्रेंड्स क्लब मंडी को 20 रनों से हराकर विजय प्राप्त की। जिस पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

दोपहर को प्रीतम वैविलियन मैदान में फाइनल मैच की अध्यक्षता मेजर रोहित मेमोरियल सोसाइटी मंडी के चेयरमैन अली मोहम्मद और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट ने की। जबकि, डीडीसी सदस्य मंडी अतीका जान और एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा मुख्यातिथि रहे। फाइनल मैच में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 135 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्लब मंडी के सभी खिलाड़ी मात्र 115 रनों पर ही सिमट गए। इस प्रकार राइजिंग स्टार विजेता रही।
विज्ञापन

विजेता एवं उप विजेताओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों को लगन एवं मेहनत से खेलने का आह्वान किया। मौके पर अली मोहम्मद ने बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य पुुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में मेजर रोहित शर्मा के बलिदान को याद करना और क्षेत्र के युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed