फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Corona Test Laboratory Started In Poonch

अब पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण टेस्ट उपलब्ध, लोगों में खुशी की लहर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corona Test Laboratory Started In Poonch
NA - फोटो : AMAR UJALA
अब पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण टेस्ट उपलब्ध, लोगों में खुशी की लहर पुंछ। बुधवार से केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश के दूरदराज एवं भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिला मुख्यालय पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है ।जिससे यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।क्योंकि वर्तमान में पूरे विश्व में तेजी फैल रहे कोरोना महामारी  से सभी लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं ऐसे में इस दूरदराज के जिले में पिछले कई महीनों से कोरोनावायरस मरीजों के जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां से कई लोगों को तो राजोरी अथवा जम्मू भेजा जा रहा था ।ऐसे में बड़ी संख्या कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में कोरोणा के संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में स्थापित इस कोरोणा जांच लैब में हर दिन करीब 30 लोगों की रक्त की जांच कर उनमें कोरोना संक्रमण है अथवा नहीं इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा । जिससे आने वाले दिनों में इस प्रकार के संभावित मरीजों की जांच में और आसानी हो सकेगी और कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। इस बारे में जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर शमीम उन निसा बट्टी का कहना है कि अस्पताल में कोरोणा संक्रमण जांच केतु लैब की स्थापना से हमें काफी आसानी हो जाएगी क्योंकि जहां पहले हमें यहां से मरीजों को बाहर भेजना पड़ता था वही हम मरीजों को यही आस्था के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखकर उनका टेस्ट करने के बाद जल्दी ही इस बात का पता लगा देंगे कि उसे कोरोना का संक्रमण है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed