{"_id":"61dc81872f7bb010d14cff21","slug":"corona-poonch-news-jmu251646644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ जिले में सामने आए नए 44 कोरोना संक्रमित,कुल संक्रमितों की संख्या 125 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ जिले में सामने आए नए 44 कोरोना संक्रमित,कुल संक्रमितों की संख्या 125 पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुंछ में कोरोना ने अपनी गति और तेज कर दी है। इसके चलते सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 44 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 13 संक्रमितों के यात्रा से लौटने की सूचना है। जबकि अन्य 31 संक्रमित जिले में ही मौजूद रहने वालों में से हैं।
आज सामने आए इन नए 44 मामलों के साथ ही चार दिन में संक्रमितों की संख्या 125 पहुंच गई है। जो सबके लिए चिंता का विषय है। इस प्रकार दिन ब दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उसे देखते हुए जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण की गति ओर तेज होगी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के निर्देश पर अभी तक सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को एक साथ 31 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रशासन की तरफ से शनिवार को जिले के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटोनमें जोन करार दे दिया गया था। रविवार को 16 नए मामले सामने आए थे और आज एकाएक 44 नए मामले समाने आए हैं। उपायुक्त इंद्रजीत की तरफ से जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया गया है।