{"_id":"60bbba268ebc3e36e6325b0d","slug":"corona-poonch-news-jmu2367122187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की 40 आर आर के डोर डोर टू टीकाकर्ण अभियान में 115वर्षिय एहमद लोन ने टीका लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की 40 आर आर के डोर डोर टू टीकाकर्ण अभियान में 115वर्षिय एहमद लोन ने टीका लगवाया
पुंछ जिले के सावजियां में सेना की तरफ से आयोजित शिविर में 115वर्ष के एहमद लोन टीका लगवाते हुए
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। सेना की 93 इंफैन्ट्री ब्रिगेड के अंतर्गत मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में सेना ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जारी डोर टू डोर टीकाकरण अभियान चलाया। इस अभियान में डन्ना क्षेत्र के 115 वर्षीय अहमद लोन का टीकाकरण हुआ। इसके साथ अहमद टीकाकरण में भाग लेने वाले सबसे उम्र दराज व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन
सेना ने अहमद को अभियान का हीरो घोषित किया, और उपहार देकर अपनी गाड़ी से उनके घर तक पहुंचाया गया। अहमद अधिक उम्र होने के कारण न तो सही से सुन पाते हैं और न ही ठीक से बोल पाते हैं। यह खबर खुद सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी। जानकारी के अनुसार सेना की 40आरआर ने नियंत्रण रेखा के आसपास और दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए सावजियां में जागरूकता और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।