{"_id":"60a94df38ebc3eff5c30ba98","slug":"corona-poonch-news-jmu235788660","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो प्रतिशत टीकाकर्ण का लक्ष पूरा करने के लिए स्वास्थय विभाग शुरू किया मोहल्लों में टीका अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो प्रतिशत टीकाकर्ण का लक्ष पूरा करने के लिए स्वास्थय विभाग शुरू किया मोहल्लों में टीका अभियान
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को सौ प्रतिशत टीका लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए कमर कस ली है। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगर के कई मोहल्लों में टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
नगर के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डॉक्टर पुनीत कार की अगुवाई में कई सदस्यों की टीम नगर के अलग अलग मोहल्लों में स्थित स्कूल और अन्य सरकारी भवनों में वैक्सीन और अन्य सामान के साथ पहुंच कर कैंप लगाते हैं। यह कैंप 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण के लिए लगाए जा रहे हैं।
मौके पर ही उन लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें टीका लगाया जाता है। अगर किसी घर में कोई चल पाने में असमर्थ बुजुर्ग या कोई दिव्यांग होता है तो स्वास्थ्य कर्मी उसे घर पहुंच कर ही टीका लगा देते हैं। डॉक्टर पुनीत ने बताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सौ प्रतिशत टीकाकरण के लिए पिछले कुछ दिनों से घर घर सर्वे कराया जा रहा है। उसके साथ शुक्रवार से मोहल्लों मेें टीकाकरण के लिए मोबाइल टीमें निकाली हैं। टीके से वंचित रहे लोगों की जानकारी वार्ड के बीएलओ देते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक पांच सौ से अधिक लोगों का इस मोबाइल वैक्सीनेशन टीम ने टीकाकरण कर दिया है। इस अभियान से जिले में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने की आशा है। जो लोग अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाने से घबराते हैं, वह मोहल्ले में आसानी से आ रहे हैं।