{"_id":"60a55fc38ebc3e34f7418f28","slug":"corona-poonch-news-jmu235601785","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का सो प्रतिशत टीका कर्ण करने का लक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का सो प्रतिशत टीका कर्ण करने का लक्ष
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से एक सप्ताह में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घर-घर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के माध्यम से भी जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें प्रेरित करने का आह्वान किया जा रहा है।
बुधवार शाम को उपायुक्त इंद्र जीत ने प्रेसवार्ता जानकारी दी कि हमने एक सप्ताह में जिले में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना है। अभी तक जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1. 42 लाख लोगों में से करीब 85 हजार 800 लोगाें का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। आज के दिन जिले में 2719 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जो वीरवार को दोगुना होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मात्र कोविड शील्ड एक हजार डोज ही बची है। विभाग के अनुसार वीरवार सुबह तक हमारे पास 7 हजार डोज और पहुंच जाएगी। उपायुक्त का कहना है कि जिले के लिए टीकाकरण के लिए डोज की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रशासन की तरफ से जिले में कुछ गांव को मिला कर कलस्टर बनाए जा रहे हैं। जहां हम कोरोना केयर सेंटर स्थापित करेंगे। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के संक्रमितों को शहरों अथवा कस्बों में आने के बजाय वहीं रखा जा सके।
उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वह किसी भी प्रकार की खांसी, जुकाम, बुखार होने पर अपने स्तर पर उपचार न करें और न ही अपनी मर्जी से दवाइयों का प्रयोग करें। बल्कि प्रशासन की तरफ से जिले भर में शुरू की गई टैलिकंसल्टी से डॉक्टरों से परामर्श लेकर दवाइयों का प्रयोग करें और सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचें।