फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

जिले में कोरोना से 4 लोगों की मोत,125 नए मामले आए सामने,संक्रमितों की संख्या 609 पहुंची,मरने वालों की संख्या हुई 44

विज्ञापन
corona
पुंछ। जिले में 24 कोरोना संक्रमण के 125 नए मामले सामने आने के साथ ही 4 संक्रमितों की कोरोना ने जान ले ली। इससे जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 609 तक पहुंच गया है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 44 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त इंद्रजीत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जिले में 24 घंटों में एक साथ कोरोना के 125 नए मामले आए हैं। जिनमें 12 लोग यात्रा से होकर लौटे हैं। जबकि 113 संक्रमित ऐसे हैं जिनका कोई यात्रा ब्योरा नहीं है। बल्कि वह जिले से बाहर ही नहीं गए हैं। जिले में सामने आए 125 मामलों में हवेली तहसील से 20, मंडी तहसील से 39, सुरनकोट से 18 और मेंढर तहसील से सबसे अधिक 48 संक्रमित सामने आए। उपायुक्त का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंतक जनक हैं। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से कई प्रकार के कदम भी उठाए गए हैं। हमने कोरोना टेस्ट में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि वह कोरोना के टेस्ट कराएं, 45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया वह टीकाकरण कराएं और सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का पूरी तरह पालन करें। बेवजह घरों से न निकलने तथा सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र न हों ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed