{"_id":"5f29a6698ebc3e3d11673101","slug":"corona-hotspot-poonch-news-jmu2158321141","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोरोना संक्रमित 24 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोरोना संक्रमित 24 नए मामले आए सामने
विज्ञापन
राजोरी में कोरोना को मात देकर घर के लिए रवाना होते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी में मंगलवार को जहां एक तरफ कोरोना संक्रमित 24 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ 48 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने पर होम क्वारंटीन के लिए रवाना किए गए। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि सोमवार को देर रात हुई रिपोर्ट में राजोरी में 24 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं ।
इनमें से कालाकोट से 5, राजोरी के ढनीधार से 3, वार्ड-17 जवाहर नगर, गुर्दन, गंभीर मुगलां, दरहाल से 1-1, नौशेरा से 2 और 8 अन्य यात्रा इतिहास वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एडीसी के अनुसार सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर राजोरी में घातक कोरोना को मात देकर 48 लोग स्वस्थ होने पर घर भी भेजे गए। एडीसी के अनुसार राजोरी के विभिन्न क्षेत्रों से 2 सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को राजोरी के विभिन्न इलाकों में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में रखा गया। 2 सप्ताह के दौरान उपचार के बाद वे सभी स्वस्थ हुए हैं। उन्हें वापस घर भेजकर होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
एडीसी के अनुसार जिले में अब तक 718 कोरोना संक्रमितों में से कुल 459 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि जिले में रिकवरी रेट 64 प्रतिशत है। एडीसी ने लोगों से अपील की कि वे अपना यात्रा इतिहास न छुपाएं और खुलकर अपनी सैंपलिंग कराएं ताकि जिले से कोरोना को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सके।