फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Cleaning work of polling stations started

Poonch News: मतदान केंद्रों की साफ सफाई का काम शुरू

Sun, 21 Apr 2024 05:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 21 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaning work of polling stations started
पुंछ। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के साथ ही पुंछ जिले में भी लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके चलते शनिवार को जिले की मंडी तहसील के दूरदराज एवं भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मॉडल हाई सेकंडरी स्कूल सावजियां के प्रिंसिपल और सावजियां कलास्टर हेड अनवर खान ने बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों सहित अपने अधीनस्थ करीब 12 मतदान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान अनवर खान ने प्रत्येक मतदान केंद्र की उपस्थिति में साफ सफाई करवाने, मतदान केंद्र के बोर्ड लगवाने सहित अन्य व्यवस्था स्थापित करवाई। इसके साथ ही लाइट, प्रसाधन, पीने के पानी एवं दिव्यांगों के लिए रैंप सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिशित बनाने का कार्य शुरू किया है। सभी मतदान केंद्र पर बैनर लगवाए हैं जिन पर बीएलओ के मोबाइल नंबर अंकित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed