{"_id":"33cb5a4cb846545cebeca0de1d26e52c","slug":"cleaning-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका बस अड्डा स्वच्छ बनाने को चलाए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका बस अड्डा स्वच्छ बनाने को चलाए अभियान
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से नगरपालिका द्वारा एक तरफ जहां नगर में कई बार बडे़ स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया, वहीं बुधवार को भी नगर स्थित मुख्य बस अडडे पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिनकी तरफ नगरपालिका का कोई ध्यान ही नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
इससे दुखी बस चालकों, दुकानदारों और आम लोगों का कहना है कि नगरपालिका स्वच्छ भारत अभियान के बजाए स्वच्छ बस अडडा अभियान चलाए तो अच्छी बात होगी।
बस अडडे पर लगे कचरे के ढेरों को लेकर मुश्ताक अहमद, मोहमद नजीर, राहुल कुमार, सतविंदर सिंह, सुजान सिंंह,अनिल कुमार आदि का कहना है कि हमने देखा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोधी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है तब से हमारी नगरपालिका ने भी कई अभियान चला चुकी है, जिसमें स्कूली बच्चों की रैलियों से लेकर कई प्रकार के आयोजन किए ैंगए।
विज्ञापन
समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य और नेता एकत्र हो कर किसी मैदान में अथवा कालेज या स्कूल में झाडू लगा कर फोटो खिंचवाने और न्यूज़ बनाने में जुटे रहते हैं परन्तू आज तक नगरपालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर नगर में किसी ऐसी जगह सफाई का काम नहीं करवाया है जहां उसकी जरूरत होती है।
विज्ञापन
आज भी नगर में सबसे खराब हालत बस अडडे की है जहां कचरे के ढेर पहाड़ की तरह दिखते हैं। जिन्हें हटाने या साफ करने का कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
इन लोगों का कहना हैकि बस अडडे पर लगे इन गंदगी के ढेरों से हम लोगों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां से उठने वाली दुरगंध और कीडे़ मकोड़ंाें से हम हर दिन परेशान होते हैं।