{"_id":"5df287488ebc3e87c20e4ce2","slug":"ceesfir-violetion-poonch-news-jmu1992303120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कारवाही में भारी नुकसान उठाने के बाद भी पाक सेना का आंतक प्रेम कम नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कारवाही में भारी नुकसान उठाने के बाद भी पाक सेना का आंतक प्रेम कम नहीं हो रहा
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के साथ-साथ रिहाइशी इलाकों भी निशाना बना रही है। ऐसा करके पाकिस्तानी सेना कभी न कभी कहीं न कहीं से आतंकियों को घुसपैठ कराने में सफल होने की कोशिश में है। परंतु हर बार नाकामी हाथ लगने और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान उठाने के बाद भी पाकिस्तानी सेना का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
सूत्रों के अनुसार दो-तीन सप्ताह से शाहपुर और कीरनी सेक्टर के उस पार स्थित पाकिस्तानी सेना की राजा-रानी और रखचिखड़ी स्थित चौकियों के पास तीन दर्जन के करीब प्रशिक्षित आतंकी डेरा डाले हुए हैं। इनको भारत में घुुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना कीरनी, शाहपुर, कस्बा के साथ ही बांदी चीचियां क्षेत्र तक गोलीबारी की नापाक हरकतों को अंजाम दे रही है, लेकिन सतर्क भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की हर नापाक हरकत को नाकाम कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने उपरोक्त क्षेत्रों से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए भारतीय सेना की चौकियों और ग्रामीण क्षेत्रों में गोलाबारी की, तो भारतीय सेना ने उसकी गोलाबारी का दोगुनी ताकत से जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तानी सेना की राजा, रानी और रखचिखड़ी स्थित चौकियों को भारी नुकसान हुआ है। उसके कई जवान एवं अधिकारी भी घायल हुए हैं।
बुधवार शाम पांच बजे पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद उसकी राजा रानी चौकियों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में सिर्फ धुआं ही धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से दूरी पर स्थित अपनी चौकियों से भारतीय क्षेत्र में करीब आधा दर्जन तोप के गोले भी दागे। इससे पता चलता है कि आज भी पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में बड़ा नुकसान हुआ है।