फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ceasefire violation

आईबी और एलओसी पर पाकिस्तान ने चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

विज्ञापन
ceasefire violation
पुंछ/हीरानगर (कठुआ)। पाकिस्तान ने आईबी और एलओसी पर गोलाबारी कर अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भारत ने इस कायरतापूर्ण कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। एलओसी से गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की साजिशें कर रहा है, लेकिन सतर्क सेना की जवाबी कार्रवाई से इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशान बना कर भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान ने पहले हैवी मशीनगन से गोलीबारी की और फिर मोर्टार से शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना कई हफ्तों से जिले में लगातार गोलाबारी कर आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रही है। परंतु नियंत्रण रेखा पर सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना की हर हरकत को नाकाम बनाते हुए उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार रात साढ़े 10 बजे से शुक्रवार सुबह चार बजे तक कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। पाकिस्तान ने बीके चेक पोस्ट से गोलाबारी कर भारत की सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाया। रिहायशी इलाकों के नजदीक खेतों में भी मोर्टार के कई गोले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed