{"_id":"668749f54cabb417eb0adb64","slug":"cctv-cameras-will-be-monitored-from-bimber-street-to-the-temple-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101824-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: बींबर गली से मंदिर तक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: बींबर गली से मंदिर तक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील मुख्यालय स्थित बूढ़ा अमरनाथ की अगले महीने शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों को लेकर वीरवार को जिला प्रशासन ने डाक बंगला में बैठक की। इस दौरान जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने कहा कि इस बार यात्रा जिले के प्रवेशद्वार बींबर गली से लेकर पुंछ और पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ तक सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगी। इसके अलावा मंदिर से आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए सूचना प्रसारण विभाग को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी पुंछ युगल मनहास के अलावा सभी विभागों के अधिकारियों, श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर समिति, दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति, जिला सनातन धर्म सभा, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल रहे। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा, रहने, खानपान के प्रबंधों, यात्रियों के हर दिन स्वागत सहित सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से बिजली, पानी, रसोई गैस की नियमित सप्लाई, पुंछ और मंडी में साफ-सफाई जैसे मुद्दों को उठाया गया। इस पर जिला विकास उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर से आरती का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया, मीडिया के साथ जिला प्रशासन की वेबसाइट पर किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त संदेश कुमार शर्मा, जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्र पाल शर्मा, दशनमी अखाड़ा मंदिर के प्रधान बसंत राम शर्मा, श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर समिति के महासचिव बख्शी गुलशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।