{"_id":"87284208412a762f20299f2c4290f768","slug":"bsf-and-smc-clubs-in-the-semi-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा बल और एसएमसी क्लब सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा बल और एसएमसी क्लब सेमीफाइनल में
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब की तरफ से आयोजित शहीद मंजीत सिंह मेमोरियल नार्दर्न ओपन वालीबाल टूर्नामेंट में सीमा सुरक्षा बल और एसएमसी क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता नगर के डिग्री कालेज मैदान में चल रही है। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच सीमा सुरक्षा बल क्लब और चंडक क्लब के बीच खेला गया।
इसमें सीमा सुरक्षा बल ने चंडक क्लब को 25-15, 25-17, 25-12 से हरा दिया। दोपहर बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं मंजीत सिंह क्लब के संस्थापक तारिक खान की अगुवाई में एसएमसी क्लब और पुंछ ब्रिगेड के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन
इस मैच को एसएमसी क्लब ने 25-10, 25-16, 10-25 से जीत लिया। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।