फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Brahmin Sabha celebrated Parshuram Jayanti

ब्राह्मण सभा ने मनाई परशुराम जयंती

विज्ञापन
Brahmin Sabha celebrated Parshuram Jayanti
पुंछ में भगवान परशूराम जयंती के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रदालू - फोटो : POONCH
पुछ। पुंछ में मंगलवार को ब्राह्मण सभा की तरफ से अक्षय तृतीय एवं भगवान परशुराम की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। नगर के मोहल्ला शीश महल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। वहीं इस अवसर पर ब्राह्मण सभा की तरफ से मंदिर में युवाओं के लिए यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं नगरपालिका पार्षद पवन शर्मा और राज कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर पांच ब्राह्मणों ने करीब तीन घंटों तक वैदिक मंत्र के साथ युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाए। पवन शर्मा ने बताया कि आज अक्षय तृतीया का दिन है, जोकि हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज ही के दिन भगवान विष्णु के चौथे अवतार के रूप भगवान परशुराम का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन मां अन्नपूर्णा प्रकट हुई थी। आज ही के दिन उत्तराखंड स्थित केदारनाथ के कपाट खोले जाते है। आज के दिन किया गया दान, पुन्य, जपतप अक्षय हो जाता है। कभी क्षय नहीं होता और उसका कई गुणा अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस उपलक्ष्य में यहां हर वर्ष की ही तरह परशुराम जयंती और यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed