{"_id":"655e59ade9fd7c9da4046b49","slug":"boxing-competition-poonch-news-c-165-1-sjam1004-733-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: बॉक्सिंग में पुंछ के लड़के ओवरऑल चैंपियन, रामबन की लड़कियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: बॉक्सिंग में पुंछ के लड़के ओवरऑल चैंपियन, रामबन की लड़कियां अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जम्मू संभाग अंतर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित लड़कों और लड़कियों की जम्मू संभाग अंतर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें लड़कों के मुकाबलों में 15 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर पुंछ ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि, 2 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर जम्मू जिला उपविजेता बना। वहीं, लड़कियों के मुकाबलों में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर रामबन जिला ओवरऑल विजेता बना। 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक सहित 7 पदक जीत कर उधमपुर उपविजेता रहा।
शाम को पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में लड़कों और लड़कियों के सभी आयु वर्ग में मुकाबलों का फाइनल आयोजित कराया गया। इसकी अध्यक्षता बॉक्सिंग कोच मुश्ताक अहमद और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। जबकि, सहकारिता विभाग के उपनिदेशक एवं जिला सूचना अधिकारी विशाल दीप चंदन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।