फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   border crossed in punch

Poonch News: पुंछ में बच्ची के साथ महिला नियंत्रण रेखा पार कर पीओजेके पहुंच गई

विज्ञापन
border crossed in punch
पुंछ। जिले में एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र पीओजेके पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की दी है। वहीं, इस घटना से खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं कि कैसे एक महिला बच्ची को लेकर सरहद पार चली गई।
विज्ञापन

महिला की पहचान शबनम बी (22) पत्नी गुुलाम रब्बानी निवासी गांव सलोत्री के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार गाव सलोत्री सुआनाढ़ निवासी गुलाम रब्बानी सेना में पोर्टर का काम करता है। उसकी पत्नी शबनम बी शनिवार दोपहर बाद अपने ससुराल सलोत्री से अपनी बच्ची के साथ अपने मायके खडी करमाडा के लिए निकली थी। जब रविवार को वह मायके से नहीं लौटी तो उसके पति ने उसके मायके जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि वह मायके आई ही नहीं। इसके उपरांत रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो ससुराल वालों ने सोमवार को पुलिस चौकी जलास में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, सूत्रों का कहना है कि महिला करमाडा से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र बांडी अब्बासपुर पहुंच गई है।एक महिला के बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा के पार चले जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed