{"_id":"654fde923ee345fae0022bb4","slug":"bjp-leader-address-poonch-news-c-165-1-sjam1004-676-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: अशोक कौल ने की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: अशोक कौल ने की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी की निंदा
विज्ञापन
पुंछ में बूथ जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री
कार्यकर्ताओं को पार्टी सशक्त बनाने का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भाजपा ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में बूथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश रैना और जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार ने की। जबकि, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल इसके मुख्य अतिथि रहे।
कौल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को और सशक्त बनाने का पाठ पढ़ाया। मतदाता सूचियों की पुनर्जांच के लिए लगने वाले शिविरों, प्रधानमंत्री द्वारा जारी विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद कौल ने पत्रकारों से जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से बार-बार गोलीबारी किए जाने के बारे में बात की। पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना बार-बार गोलाबारी कर रही है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वैसे भी पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। आगे भी जब पाकिस्तान इस प्रकार की नापाक हरकत करेगा तो उसे इस प्रकार जवाब दिया जाएगा।