{"_id":"66874a18dbe7ca1ca50b159c","slug":"bike-riding-father-and-son-injured-in-collision-with-vehicle-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101826-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
Fri, 05 Jul 2024 06:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में वीरवार दोपहर बाद एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। उन्हे उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों की पहचान गुलजार अहमद(35) पुत्र मोहम्मद शरीफ और इशतेखार अहमद(6) पुत्र गुलजार अहमद निवासी दरादुलियां गांव पुंछ के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दोपहर बाद करीब पौने दो बजे पुंछ की तरफ से मेंढर बाइक जेके 12 बी 4197 से पुंछ के गांव दरादुलियां निवासी गुलजार अहमद जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनका पुत्र बैठा था। जब वह उछाद क्षेत्र में पहुंचे तो एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संवाद