{"_id":"6317060b378de155646acbb8","slug":"bike-rally-taken-out-from-poonch-to-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: पुंछ से कुपवाड़ा के लिए निकाली बाइक रैली, ब्रिगेड कमांडर ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: पुंछ से कुपवाड़ा के लिए निकाली बाइक रैली, ब्रिगेड कमांडर ने दिखाई हरी झंडी
Tue, 06 Sep 2022 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:04 PM IST
सार
ब्रिगेड कमांडर ने बताया कि पीर पंजाल की पहाड़ियों के आर पार जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के लोगों को एक दूसरे के करीब लाने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना की तरफ से सोमवार को नगर स्थित हवाई अड्डे से पुंछ से कुपवाड़ा के लिए एक बाइक रैली आयोजित की गई। सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर राजेश बिष्ट और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पुंछ बिशारत हुसैन ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्रिगेड कमांडर ने बताया कि पीर पंजाल की पहाड़ियों के आर पार जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के लोगों को एक दूसरे के करीब लाने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसमें करीब 28 बाइकर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
इस समारोह की अध्यक्षता सरला बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी ने की जबकि पुंछ ब्रिगेड के कमांडर राजेश बिष्ट और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बाइक सवारों से मुलाकात करते हुए उनके अनुभवों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक रैली मुगलरोड के रास्ते कश्मीर के कुपवाड़ा के लिए निकल गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं में अधिकतर कुपवाड़ा के रहने वाले थे। उन्होने पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित साईं मीरा बख्श की जियारत, नौग्रह मंदिर, नंगाली साहब गुरुद्धारा एवं चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर का भी दौरा किया।