फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   bear attack in puch

Poonch News: भालू के हमले में युवक घायल, जीएमसी राजोरी रेफर

विज्ञापन
bear attack in puch
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के दूरदराज के गांव हाड़ी जम्मू शहीद में शुक्रवार दोपहर बाद जंगली भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चारपाई पर करीब दो घंटे पैदल चलने के उपरांत सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से किराए के वाहन से उसे देर शाम पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान 16 वर्षीय महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल युवक के पिता का कहना है कि दोपहर बाद करीब दो बजे बेटा घर से कुछ दूरी पर भेड़ बकरियां चरा रहा था कि उस पर भालू ने हमला कर दिया। शोर सुन कर हम और गांव के अन्य लोग उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक भालू ने उसके चेहरे, सर और गर्दन को बुरी तरह नोच डाला। घायल के भाइयों मुश्ताक अहमद एवं शैराज अहमद ने आरोप लगाया कि इसी साल चार पांच लोग भालू का शिकार हो चुके हैं, लेकिन वाइल्डलाइफ विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed