{"_id":"63b08f2c155bde735f6d6cc1","slug":"awearness-poonch-news-jmu2755516189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: महिलाओं का अत्याचारों और अधिकारों से जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: महिलाओं का अत्याचारों और अधिकारों से जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से शनिवार को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नगर स्थित डाक बंगला में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओें ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तहसील अधिकारी मोहम्मद आजम और भानू प्रताप ने की, जबकि अथारिटी के सचिव सब जज वजाहत हुसैन काजमी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, समाज, सार्वजनिक क्षेत्रों, कार्यालयों, शिक्षा संस्थानों आदि में होने वाले अत्याचार, यौन शोषण आदि के बारे में बात करते हुए महिलाओं के खिलाफ होने वाली असामाजिक घटनाओं और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में उन्हें अधिकारों के प्रति सजग रहने और गलत हरकत का विरोध करने एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी सहायता लेने के प्रति जागरूक किया। इस बात की जानकारी दी कि सरकार की तरफ से महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए कई तरफ के उपाय किए गए हैं। इनमें निशुल्क परामर्श से लेकर न्यायालय में निशुल्क कानूनी सहायता तक प्रदान की जाती है। इस अवसर पर वजाहत हुसैन काजमी ने बताया कि 15 दिन से लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें आज मुख्य आयोजन किया गया है। इसमें सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।