फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   attack in poonch

Poonch News: पुंछ में सैन्य वाहनों पर फिर घात लगाकर हमला, एक वायुसैनिक बलिदान, पांच घायल

विज्ञापन
attack in poonch
-अंधाधुंध गोलियां बरसा भाग गए आतंकी, वाहन पर 14-15 गोलियाें के निशान, पुंछ में पांच माह में तीसरी बार सैन्य काफिले को बनाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/पुंछ। पुंछ जिले के सुरनकोट में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे आतंकियों ने घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर हमला कर दिया। हमले में एक जवान बलिदान और पांच घायल हो गए। काफिले में दो सैन्य वाहन शामिल थे। आतंकियों ने एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर लिखा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के छह जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया है। पुंछ में पांच माह में आतंकियों ने तीसरी बार सैन्य वाहनों को निशाना बनाया है। सुरक्षाबलों ने इलाका घेरकर भागे आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर डटे हैं। पुंछ शहर में संदिग्ध देखे जाने के बाद दो दिन से तलाशी अभियान चल रहा था। शनिवार शाम को एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने शाहसितार के पास हमला कर दिया। एक सैन्य वाहन को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में छह जवान घायल हो गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान हैं। हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। अंधेरा होने से जवानों ने इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन

------------
दिसंबर से पुंछ में तीसरा हमला, 5 जवान बलिदान, कई घायल
ज्ञात हो कि आतंकियों ने इस साल 12 जनवरी को कृष्णा घाटी में सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था। इससे पहले 21 दिसंबर 2023 को डेरा गली में सैन्य वाहनों पर हुए हमले में चार जवान बलिदान हो गए थे। अब यह तीसरा हमला है। इन तीनों हमलों में पांच जवान बलिदान हो गए। कई जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुंछ में तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक जैसी
पुंछ में दिसंबर से हुए तीनों हमलों की मॉडस ऑपरेंडी एक जैसी है। पहले से घात लगाए आतंकियों की ओर से शाम के वक्त सैन्य वाहनों पर हमले किए जा रहे हैं। हमले जंगल वाले इलाकों में हो रहे हैं। इसके बाद आतंकी भागकर जंगलों में छिप जा रहे हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी जंगल में दूर तक निकल जाते हैं।
---------
तीस माह में छठी वारदात, 21 जवान हो चुके हैं बलिदान
पुंछ में पिछले 30 महीनों में आतंकियों की ओर से हमले की यह छठी घटना है। 2021 से शुरू हुई घटनाओं में अब तक 21 जवान बलिदान हो चुके हैं। इन घटनाओं में कई जवान घायल भी हुए हैं।

-11 अक्तूबर 2021: चमरेड इलाके में घात लगाकर जवानों पर हमला, जेसीओ समेत पांच बलिदान।-20 अक्तूबर 2021: भाटादूड़िया में सर्च ऑपरेशन के दौरान हमले में 6 जवान बलिदान। डेढ़ माह तक जम्मू-पुंछ हाईवे को बंद कर चलाया गया तलाशी अभियान।
-20 अप्रैल 2023: भाटादूड़िया इलाके में सैन्य वाहन को घेरकर पहले ग्रेनेड से हमला, फिर गोलाबारी, पांच जवान बलिदान।
-21 दिसंबर 2023: डेरा की गली सावनी इलाके में घात लगाकर सैन्य वाहनों पर किए गए हमले में चार जवान बलिदान, दो घायल।
-12 जनवरी 2024: कृष्णा घाटी के दराती में सैन्य वाहनों पर फायरिंग, नुकसान नहीं।
-04 मई 2024ः पुंछ के सुरनकोट में एयरफोर्स के वाहनों पर हमला, एक जवान बलिदान, पांच घायल।
------------
ये हैं बलिदान और घायल जवान
जवान विक्की पहाड़े (बलिदान), बासु, बीके सिंह, एके मिश्रा, शाम लाल और डाभी (सभी घायल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed