{"_id":"6249eecb0d533b7cc54966a7","slug":"atikrman-poonch-news-jmu257045664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगरपालिका पुंछ की ओर से रविवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के बाहर रखा सामान, सड़क पर लगी रेहड़ियां व फड़ियां उठाई गई। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दुकानदारों को अपना सामान दुकानों के अंदर लगाने और रेहड़ी वालों को चलते हुए सामान बेंचने के निर्देश दिए। वहीं नवरात्र और माहे रमजान के चलते बाजारों में दुकानों में सामान की गुणवत्ता और मूल्य सूचियों की जांच की गई। अफसरों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूल न करें और हर वस्तु के साथ उसका मूल्य लगा कर रखें। अगर कोई दुकानदार इसका पालन नहीं करता तो कार्रवाई की जाएगी।
रविवार सुबह दस बजे नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद की अगवाई में नगरपालिका कर्मचारी पुलिस बल के साथ नगर के बस अड्डा, किला बाजार पहुंचे और वहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। इसके बाद नगरपालिका का अतिक्रमण विरोधी अभियान नगर के विभिन्न बाजारों में भी चला। इस अवसर पर नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले बाज नहीं आते हैं। जिसके कारण सड़कों पर चलना भी कठिन हो रहा है। आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।