फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

मंडी पुलिस ने हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
arrest
पुंछ। जिले में पुलिस की तरफ से नशा तस्करी एवं नशीली वस्तुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए वीरवार को जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को दबोचा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी पहचान फतेय अली निवासी गांव गुरसाई एवं वर्तमान निवासी मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मंडी पुलिस की तरफ से एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के अंतर्गत एचएचओ मुख्तेयार अली की देखरेख में कस्बे पीएसआई सोहन सिंह की अगुुवाई में विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान उपरोक्त नशा तस्कर को जांच के लिए रोका गया। तालाशी लेने पर उसके पास के हेरोइन बरामद हुई। उसे दबोच लिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने दस दिन में करीब पांच नशा तस्करों को दबोच कर तीस ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed