फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

मेंढर में सेना एंव पुलिस ने दो दिन में नियंत्रण रेखा के चार नशा तस्करों को दबोचा,चार किलो हिरोईन और एक लाख रूपय किया बरामद

विज्ञापन
arrest
पुंछ। मेंढर में सेना और पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क से जुड़े दो और लोगाें को दबोच लिया है। बीते दिन हेरोइन के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को छापा मारकर दो और लोग गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से दो किलो हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। नकद राशि में सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के निकले हैं। माना जा रहा है कि हेरोइन तस्करों का यह नेटवर्क बड़े स्तर पर काम कर रहा है। पुलिस अब चारों आरोपियाें के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस और सेना ने वीरवार दोपहर बाद नियंत्रण रेखा पर स्थित कांगागली चपरेड़ा क्षेत्र से मंजाकोट राजोरी की तरफ जा रहे एक टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके11सी-9009 की तलाशी लेकर हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए थे। बिरयानी गली इंडिया गेट क्षेत्र में वाहन के बोनट से यह खेप मिली। पुलिस ने वाहन जब्त कर शेरबाज अहमद और महमूद खान निवासी गांव गलुती तहसील मंजाकोट राजोरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से रात भर की गई पूछताछ में तस्करों ने राज उगले। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य नशा तस्करों मोहम्मद इंजार खान निवासी धराटी बालाकोट और रफीक अजीम निवासी कल्लर मोड़ा मेंढर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो किलो हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने उनका वाहन भी जब्त किया। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई करते हुए पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास से मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले पुलिस और सेना ने नाकाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed