फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

पुलिस ने बलात्कार के तीन आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया

विज्ञापन
arrest
पुंछ। पुलिस ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान गुलताज अहमद, एजाज अहमद और शकील अहमद निवासी गांव सेढ़ी चोहाना के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मंडी थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ मंडी के अनुसार 11 मार्च को मंडी थाने में एक युवती की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई कि 21 फरवरी को गुलताज अहमद ने उसे एक घर में यह कह कर बुलाया कि वहां शादी करेंगे। जब वह घर में पहुंची तो गुलताज ने दो साथियों एजाज अहमद और शकील अहमद को भी बुला लिया और तीनों ने रात भर रोके रखा। इस दौरान उन्होंने दुष्कर्म किया। इस दौरान वह कई बार बेहोश हुई। सुबह तीनों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। शिकायत पर एएसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर की निगरानी में पुलिस दलों का गठन किया गया, जिसके आधार वर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed