फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

मनकोट पुलिस ने अवैध शराब की 22बोतलों सहित एक को दबोचा,मामला दर्ज

विज्ञापन
arrest
पुंछ। मेंढर में नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट तहसील में पुलिस ने शराब की 22 बोतलों के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी पहचान मोहम्मद महफूज निवासी मनकोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील में स्थित बार्डर पुलिस पोस्ट मनकोट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शाम लाल द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी के निर्देश पर क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गुजरते देखा। उसे रोका और जब उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें से 22 बोतल शराब बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से ले जा रहा था। पुलिस ने उसे दबोच कर पहले मनकोट चौकी पर लाई और वहां से उसे मेंढर थाने लाकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed