फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Arrest

पुलिस ने में सब डवीजन में 28वर्षो से भगोड़े दो अपराधी दबोचे

विज्ञापन
Arrest
पुंछ। मेंढर में शनिवार को पुलिस ने पिछले 28 वर्षों से फरार चल रहे दो अपराधियों को दबोच कर सलाखों के पीछे डाला है। भगोड़ों की पहचान मोहम्मद मारूफ पुत्र वजीर हुसैन और मोहम्मद रफीक पुत्र मीर मोहम्मद दोनों निवासी चकबनोला मेंढर के रूप में हुई है। इस बारे में एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता भगोड़े अपराधियों को दबोच कर उनके अंजाम तक पहुंचाना है। इस अभियान में पिछले कुछ समय में बड़ी संख्या में भगोड़े अपराधियों को पकड़ा गया है। उसी कड़ी में शनिवार को जिले के मेंढर उपजिले में पिछले 28 वर्षों से फरार दो अपराधियों को दबोचा गया है। इन दोनों के खिलाफ मेंढर थाने में आरपीसी की धारा 382, 337, 325 और 147 के अंतर्गत मामला दर्ज था, परंतु ये पुलिस से बचते आ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed