{"_id":"655eff21bb80a6c0ee0f16f6","slug":"army-soldier-abdul-majeed-belongs-to-poonch-martyred-in-rajouri-encounter-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ का लाल बलिदान: अपनों को 10 घंटे बाद मिली सूचना, मची चीख-पुकार; रोते-बिलखते पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ का लाल बलिदान: अपनों को 10 घंटे बाद मिली सूचना, मची चीख-पुकार; रोते-बिलखते पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजार
Thu, 23 Nov 2023 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:58 PM IST
सार
पुंछ के सेना के जवान अब्दुल मजीद राजोरी मुठभेड़ में बलिदान हो गए। बुधवार देर रात तक इस बलिदानी के परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी नहीं मिली। सुबह जब परिजनों को इस बात की खबर मिली तो बलिदानी के घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पुंछ में बलिदानी के परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : मुनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी के कालाकोट के बाजीमाल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना की 9 पैरा कमांडो रेजिमेंट के दो अधिकारियों सहित चार जवान शहीद हो गए। इनमें पुंछ के भी एक लाल ने बलिदान दिया। लेकिन, देर रात तक इस बलिदानी के परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी नहीं मिली। सुबह जब परिजनों को इस बात की खबर मिली तो बलिदानी के घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कालाकोट मुठभेड़ में नियंत्रण रेखा से सटे गांव अजोट निवासी मोहम्मद रशीद का पुत्र अब्दुल मजीद ने बलिदान दिया है। वह सेना की 9 पैरा में हवलदार तैनात थे। देर शाम को अंधेरा होने तक बलिदानी का शव मुठभेड़ स्थल से उठाया नहीं जा सका था। एक तरफ जहां पुंछ के इस लाल के शहीद होने की सूचना पुंछ में हर खुफिया एजेंसी और क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों तक पहुंची, लेकिन शहीद के परिवार तक यह सूचना नहीं पहुंच पाई। न ही किसी ने इस बुरी खबर को परिवार तक पहुंचाने की हिम्मत की। सुबह जब अपनों को इस बात की खबर हुई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे रोते-बिलखते बलिदानी के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन