जम्मू कश्मीर: बहते पानी में दिखी 14-16 साल की किशोरी, सेना के जवानों ने तुरंत किया रेस्क्यू
सेना ने पुंछ के मेंढर नाले में बहती मिली 14-16 वर्षीय अज्ञात किशोरी को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर इलाके में शुक्रवार को बलनोई के पास मेंढर नाले में एक किशोरी बहती हुई दिखाई दी। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
करीब 14 से 16 साल की है किशोरी
किशोरी की उम्र करीब 14 से 16 वर्ष के बीच है। दोपहर करीब 1:30 बजे सेना के जवानों की नजर बहते पानी में उस पर पड़ी, जिसके बाद बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया गया।
बेहोशी की हालत में मिली
किशोरी को पानी से बाहर निकालने के बाद वह बेहोश मिली। सेना के जवानों ने मौके पर ही उसे प्राथमिक चिकित्सा दी और बाद में आगे के इलाज के लिए मेंढर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया।
पहचान का पता नहीं चला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।