फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   army man injured in firing

पाक गोलाबारी में सेना का जवान घायल

Sat, 08 Oct 2016 08:45 PM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
army man injured in firing
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
शनिवार को सुबह तड़के जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाक गोलाबारी में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर करीब आधा घंटा तक गोलाबारी कि गई। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसे पुंछ स्थित सेना के 425 फील्ड अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सेना के अस्पताल उधमपुर भेजा गया। घायल जवान की पहचान सेना की 22 सिख रेजिमेंट के सिपाही  यशपाल सिंह के रूप में हुई है। उधर पाक सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


इसके  बाद पाक सेना की बंदूक  शांत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तड़के करीब पांच बजे अचानक जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से पाक सेना के जवानों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना  की 22 सिख रेजिमेंट की अग्रिम चौकी क्रांति, कृपाण के साथ ही बलनोई क्षेत्र में स्थित 37 आरआर और 21 पंजाब रेजिमेंट की  अग्रिम चौकियां रोशनी, मान और छज्जा को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर  दी। जिस पर भारतीय सेना ने भी तत्काल प्रभाव से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके चलते करीब आधे घंटे के बाद पाक सेना की बंदूक  शांत हो गई। इस गोलाबारी के दौरान सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात 22 सिख रेजिमेंट के सिपाही यशपाल सिंह घायल हो गए।


जिसे तत्काल वहां से निकाल कर पहले कृष्णा घाटी स्थित रेजिमेंट मुख्यालय लाया गया। जहां उसे सैन्य अस्पताल पुंछ और बाद में सेना के कमान अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed