फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Army destroys old landmine near Line of Control in Poonch

Poonch News: सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के करीब पुरानी बारूदी सुरंग को किया नष्ट

Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Army destroys old landmine near Line of Control in Poonch
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर मंगलवार देर शाम को सेना ने एक पुरानी बारूदी सुरंग बरामद कर उसे विस्फोट कर नष्ट कर एक बड़ा हादसा टाल दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी लंगूर के पास गश्त के दौरान सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों ने क्षेत्र में पड़ी एक पुरानी बारूदी सुरंग को बरामद किया। इसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई, ताकि कहीं कोई उसकी चपेट में न आ जाए। जवानों ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते को घटना स्थल पर बुलाया गया। दस्ते ने बारूदी सुरंग की जांच करने के बाद देर शाम करीब 5.30 बजे सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इससे एक बडा हादसा टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed