फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   army defuse 8 motrars

जवानों ने निष्क्रिय किए आठ मोर्टार

Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
army defuse 8 motrars

सेना की इंजीनियर रेजिमेंट ने जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में गांव चापड़ियां से आठ मोर्टार बरामद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर विस्फोट करके निष्क्रिय किया।

विज्ञापन


दिनभर सेना की इंजीनियर रेजीमेंट के अधिकारियों की देखरेख में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर बसे गांव चापड़िया के आस पास महीनों से पड़े पाक सेना द्वारा दागे गए अनफटे गोलों एंव मोर्टारों को निष्क्त्रिस्य करने के लिए अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान जवानों ने गांव के आसपास खेतों के रास्तों में एवं लोगों के घरों पास बिखरे पड़े आठ गोले बरामद किए, जिन्हें गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट से निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए गांव के सरपंच मोहम्मद बशीर ने कहा कि अब कम से कम गांव के लोगों के दिलों से हादसों की आशंका की दहशत दूर होगी।

इस दौरान दिनभर गांव में गोलों के फटने की आवाज गूंजती रही। पाक ने पिछले वर्ष काफी संख्या में मोर्टार दागे थे, जिनके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहता था।


सेना ने इन मोर्टारों को निष्क्रिय करके गांव के लोगों के दिलों से दहशत को दूर कर दिया है। उधर, सेना के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी नियंत्रण रेखा के आसपास के गांव में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।                                
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed