फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

पी एच ई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एगजिक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। लंबित मांगों को डीपीसी करने, विभागीय पदोन्नति करने और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनका बकाया वेतन जारी करने को लेकर शनिवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल और मुख्य अभियंता से उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्दी पूरा न किया गया तो वह सड़कों पर उतरेंगे। शनिवार सुबह से हो रही बारिश के बीच अस्थायी कर्मचारियों ने पी एच ई एंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिला प्रधान मोहम्मद अकबर चौहान और जिला सचिव भारत भूषण की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नौ वर्षों से हमारी डीपीसी नहीं हुई है, जबकि नियमों के अनुसार हर वर्ष डीपीसी की जानी होती है।
विज्ञापन

हमारी समयबद्ध विभागीय पदोन्नति टाइम बाउंड प्रमोशन तक नहीं हुई है। इसके कारण विभाग से सेवानिवृत्त हो गए कर्मचारियों और जो सेवारत हैं, उनको काफी नुकसान हो रहा है। हमारी पदोन्नति की जाए और सभी प्रकार के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed