फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

डिग्री कालेज सुरनकोट के विद्यार्थियों ने जम्मू विश्व विद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन,आनलाईन परीक्षा लेने की मांग

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। डिग्री कॉलेज सुरनकोट के विद्यार्थियों ने सोमवार को कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए कॉलेज में धरना दिया। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन परीक्षाएं लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने का आदेश वापस न लिया तो हम सड़कों पर उतरेंगे और सड़कें जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को डिग्री कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जम्मू विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आदेश इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने के खिलाफ कक्षाआें का बहिष्कार कर दिया। छात्रा-छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर धरना देते हुए जम्मू विश्व विद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई घंटों तक जारी इस प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने जम्मू विश्व विद्यालय पर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार हमारी पढ़ाई ऑनलाइन हुई है। तो परीक्षाएं ऑफलाइन कैसे हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed