{"_id":"62094d8c350559597a26362c","slug":"agitaion-poonch-news-jmu2537684136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी डी सी सदस्य एंव पंचायत प्रतिनिधियों ने परिसिमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी डी सी सदस्य एंव पंचायत प्रतिनिधियों ने परिसिमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। डीडीसी सदस्य एवं खनेतर गांव की चार पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने परिसीमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ खनेतर में रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उपराज्यपाल एवं केंद्र सरकार से परिसीमन आयोग की सिफारिशों विशेष कर खनेतर गांव की चार पंचायतों को पुंछ हवेली विधानसभा से हटा कर सुरनकोट में शामिल किए जाने की सिफारिशों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों धमकी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्र के सभी मतदाता को साथ लेकर सड़कों पर उतर आएंगे। दोपहर को जिला मुख्यालय पुंछ नगर से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव खनेतर के पंचायत प्रतिनिधि सरपंच, पंच डीडीसी सदस्य चौधरी अब्दुल गनी की अगुवाई में पुंछ जम्मू-राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हुए जहां उन्होंने घंटों तक परिसीमन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे चौधरी अब्दुल गनी, मोहम्मद हिसाक, जुबेर अहमद, अब्दुल जब्बार आदि ने कहा कि देश की आजादी के समय से पुंछ हवेली विधान सभा का भाग गांव खनेतर की चार पंचायतों को उठा कर सुरनकोट विधान सभा के साथ जोड़ा गया है। जो गलत है। यह पंचायतें सुरनकोट से 30 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जबकि पुंछ से मात्र छह किलोमीटर दूर हैं। हमारी इन पंचायतों को सुरनकोट से जोड़ना हमारे लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय करने का काम किया है। जो हमें मंजूर नहीं है। परिसीमन आयोग को अपना यह फैसला वापस लेना होगा। वरना हम लोग मतदाताओं को साथ लेकर सड़कों पर उतर आएंगे।