फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

मुगलरोड पर मुर्गों की सप्लाई का ट्रक गहरी खाई में गिरा,दो की मोत एक घायल,राहत एंव बचाव अभियान जारी

विज्ञापन
accident
पुंछ। मुगल रोड पर मंगलवार रात कश्मीर के शोपियां से सुरनकोट के रास्ते जम्मू के लिए आ रहा मुर्गों की सप्लाई वाला ट्रक(407) पनाड़ क्षेत्र में चालक के नियंत्रण खोने से करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सेना एवं पुलिस ने घायल को उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया, जहां से बाद में जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे कश्मीर के शोपिंया से मुर्गों की सप्लाई देकर मुगल रोड के रास्ते जम्मू की तरफ जा रहा हरियाणा नंबर का ट्रक (एचआर 58 सी 9798) जिले की सुरनकोट तहसील के पनाड़ क्षेत्र में खाई में जा गिरा। इसका पता चलते ही मुगल रोड पर स्थित बहराम गल्ला पुलिस चौकी के प्रभारी सुशांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच क्षेत्र में तैनात सेना की दराबा बटालियन के जवान और अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

घुप अंधेरे में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बचाव दल ने खाई और सड़क के बीच झाड़ियों में फंसे बुरी तरह से घायल ट्रक सवार जसकर्ण सिंह (45) पुत्र चंचल सिंह निवासी सरवाह कलोनी यमुना नगर हरियाणा को निकाल कर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। यहां से उसे जीएमसी राजोरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक खाई से दोनों मृतकों के शव निकालने के जारी थे प्रयास
राहत एवं बचाव अभियान में लगे जवानों को रात होने के चलते खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। देर रात तक हादसे के दोनों मृतकों के शव खाई से बाहर नहीं निकाले गए थे। इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। सुरनकोट पुलिस के साथ ही सेना की दराबा बटालियन के जवान एवं अधिकारी खाई में गिरे ट्रक के मलबे से शवों को निकालने के अभियान में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed