फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

सुरनकोट टाटा सूमों हादसे के बाद एक्शन में आई यातायात पुलिस चार वाहनों के खिलाफ एफ आई आर एंव दर्जन के काटे चालान

विज्ञापन
accident
पुंछ। सुरनकोट में वीरवार को हुए टाटा सूमो हादसे के बाद शुक्रवार को नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात पुलिस पूरे एक्शन में नजर आई। इस दौरान इसलामाबाद-पुंछ सड़क, बांडी-चेचियां पुंछ सड़क और पुंछ-मंडी सड़क पर एटीआई मोहम्मद यूनिस की अगुवाई में विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान ओवर लोडिंग करते हुए पाए जाने वाले चार यात्री वाहनों के चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जबकि दर्जन भर वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी चालक ओवर लोडिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों में खड़े पाए गए यात्रियों को भी जम कर फटकार लगाते हुए उन्हें भविष्य में कभी भी इस प्रकार ओवरलोड वाहनों में सवार न होने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

अभियान के बारे में एटीआई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि हमने सुबह से कई स्थानों पर विशेष नाके लगाए हुए हैं। इनमें हम एक तरफ जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं हम ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीधे एफआईआर लगा रहे हैं। ताकि ओवर लोडिंग के कारण होने वाले हादसों से लोगों को बचाया जा सके। हम यात्रियों को भी ओवर लोड वाहनों में यात्रा न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तरफ से आए दिन इस प्रकार के विशेष अभियान चलाए जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed