फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

मंडी में ट्रैकटर ट्राली हादसे का शिकार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
accident
पुंछ जिले के मंडी तैहसील में दुरघटनाग्रस्त ट्रैकटर और हादसे में घायल मंडी अस्पताल में उचचाराधिन - फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील में मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। इस हादसे में उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां पर एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब पौने सात बजे मंडी तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर राजपुरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़े प्रयास से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर एवं ट्राली के नीचे दबे दोनों लोगों को निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। उनकी पहचान अब्दुल अहद पुत्र मोहम्मद रमजान और नसीर दीन पुत्र बशीर अहमद दोनों निवासी गांव अजमाबाद मंडी के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ भेज दिया गया है। पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed