फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

पुंछ जिले के इसलामाबाद क्षेत्र में बस हादसा सात लोग घायल,एक की हालत नाजुक जी एम सी रैफर

विज्ञापन
accident
पुंछ में हादसे का शिकार बस बचाव करते लोग एंव अस्पताल में उपचाराधिन घायल - फोटो : POONCH
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर के गांव इस्लामाबाद में मंगलवार देर शाम एक यात्री बस हादसे का शिकार होकर करीब 50 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को पास के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में जांच के उपरांत घर भेज दिया गया है। एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे पुंछ से सांईमीर बख्श की जियारत गांव गूंतरियां की तरफ जा रही बस नंबर जेके 02 बी 1133 जैसे ही इस्लामाबाद क्षेत्र में पहुंची तो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 50 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को बस से निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर हादसे का पता चलते ही अतिरिक्त उपायुक्त बिशारत हुसैन और नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की निगरानी करने के साथ ही घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इस बीच हादसे का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग भी अस्पताल में एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान कुशाल अहमद पुत्र शम्सदीन निवासी इस्लामाबाद, मोहम्मद अरशद चालक निवासी कस्बा, मोहम्मद रशीद पुत्र जमाल दीन निवासी इस्लामाबाद, इम्तियाज अहमद पुत्र तालिब दीन निवासी गूंतरिया और कलसूम अख्तर पुत्र रशीद खान निवासी गूंतरियां के रूप हुई है। चालक अरशद को जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed