पुंछ। मेंढर में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटादूड़ियां क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद आटे की बोरियों से लदा एक ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक एवं सह चालक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाल कर मरहम पट्टी की। लोगों की सहायता से ट्रक से सड़क पर गिरी आटे की बोरियों को मार्ग से हटा कर अन्य ट्रक से पुंछ भेजा गया। मार्ग पर दो घंटे बाद यातायात बहल किया गया।
दोपहर बाद करीब दो बजे जम्मू से पुंछ के लिए आटे की बोरियां लेकर आ रहा ट्रक नंबर जेके 02 ए के 8629 जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटादूड़ियां में एक मोड़ पर बीच सड़क में पलट गया, जिससे आटे की बोरियां भी सड़क पर बिखर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। हादसे का पता चलते ही आसपास के क्षेत्र से लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और ट्रक से चालक सह चालक को बाहर निकाला, जिनको मामूली चोटें आई थीं। लोगों ने उनकी मरहम पट्टी। इसके बाद सड़क पर बिखरी आटे की बोरियों को हटा कर अन्य ट्रक से पुंछ भेजा और मार्ग को यातायात योग्य बनाया।