फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident news

Poonch News: मुगलरोड पर पहाड़ से फिसल कर खाई में गिरने से युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2024 06:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sat, 20 Apr 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
accident news
पुंछ। मुगलरोड पर शुक्रवार देर को पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट पुलिस ने एसओजी सुरनकोट की सहायता से युवक के शव को खाई से बरामद कर उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। मृतक की पहचान सुलतान अहमद (22) पुत्र जावेद अहमद निवासी गांदरबल कश्मीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को जिले की सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर पनाड़ क्षेत्र में भेड़ बकरियां चरा रहे युवक सुलतान अहमद का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के बाद वह गहरी खाई में जा गिरा। घटना के दौरान उसके साथ मौजूद अन्य कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और एसओजी घटना स्थल पर पहुंची और बारिश में अभियान चला कर शव को खाई से निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed