{"_id":"6605d132a9cae7cbc30e5f0a","slug":"accident-in-punch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101316-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के गांव मंगनाड में मैटाडोर खाई में गिरी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के गांव मंगनाड में मैटाडोर खाई में गिरी, 11 घायल
विज्ञापन
पुंछ। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मंगनाड में वीरवार देर शाम एक मेटाडोर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो बच्चे 5 और 7 साल की उम्र के भी शामिल हैं। हादसा इतना भयंकर था कि मेटाडोर के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि किसी को भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और मेटाडोर से घायलों को निकालकर पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों का उपचार जारी है। हादसे में घायल नरेन्द्र कुमार का कहना है कि मेटाडोर की ब्रेक फेल हो गई थी और चालक ने काफी कोशिश की। करीब आधा किलोमीटर पीछे तक मेटाडोर को लाया लेकिन उसके बाद मेटाडोर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट कर खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार मेटाडोर पुंछ से मंगनाड की तरफ जा रही थी। शाम करीब चार बजे जब मंगनाड के कलसां क्षेत्र में पहुंची तो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा का कहना है कि मंगनाड मेटाडोर हादसे में हमारे पास 11 घायल आए हैं जिनमें से सभी की हालत खतरे से बाहर है। इनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान 60 वर्षीय मोहम्मद असलम पुत्र हाकम दीन, 25 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र रघुबीर सिंह, 43 वर्षीय अब्दुल मजीद पुत्र मोहम्मद दीन, 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार पुत्र कांशीराम, 65 वर्षीय नजीर हुसैन पुत्र मोहम्मद दीन, 5 वर्षीय नुसरत न्याज पुत्री मोहम्मद आजाद, 55 वर्षीय रकिया बेगम पत्नी जाकिर हुसैन, 28 वर्षीय रुकसाना कौसर पत्नी मोहम्मद आजाद, 40 वर्षीय रशीद अहमद पुत्र अब्दुल गनी, 17 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र हेमराज और 7 वर्षीय दिपांशु कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार सभी निवासी मंगनाड के रूप में हुई है।