{"_id":"65ea1fa4f98b6b65150eed8d","slug":"accident-in-punch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101217-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में लोड कैरियर आटो 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में लोड कैरियर आटो 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पुंछ। पुंंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शींदरा क्षेत्र में वीरवार रात एक लोड कैरियर ऑटो करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात करीब आठ बजे हुए हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक, डीएसपी हेडक्वार्टर पुंछ कुलदीप कुमार, एसएचओ पुंछ कुनाल सिंह और जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाने के उपरांत मृतक के आश्रितों को रेडक्रॉस से तत्काल सहायता के तौर पर दस हजार रुपये नकद और घायलों के उपचार के लिए पांच पांच हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा को घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। मृतक एवं गंभीर रूप से घायल सगे भाई हैं। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद दाउद पुत्र मोहम्मद आयुब और राजोरी रेफर किए गए घायल की पहचान 22 वर्षीय मोहमद ईद्रीस पुत्र मोहम्मद आयुब, 18 वर्षीय मोहम्मद इसाक पुत्र मोहम्मद याकूब और 20 वर्षीय तनवीर अहमद पुत्र खादम हुसैन सभी निवासी गांव डींगला पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 8 बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शींदरा क्षेत्र में सुरनकोट से पुंछ की तरफ आ रहा लोड कैरियर आटो (जेके 12 सी 5977) चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आटो के गिरने की जोरदार आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़े प्रयासों से सभी घायलों को खाई से निकाल कर सड़क पर लाया, लेकिन इनमें से एक की मौत हो चुकी थी।