फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident in mender

Poonch News: बलनोई में टाटा मोबाइल वाहन हादसे का शिकार, महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
accident in mender
पुंछ/ मेंढर। जिले के उपजिला मेंढर के बलनोई क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद एक टाटा मोबाईल वाहन हादसे का शिकार होकर बीच सडक में पलट गया। इससे मार्ग पर चल रही एक महिला सहित चार लोग वाहन की चपेट में आ गए। इनमें से एक महिला की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद मौके पर जमा हुए आसपास के लोगों ने वाहन के नीचे दबी महिला सहित सभी लोगों को तत्काल उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां तीन घायलों का उपचार जारी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला की पहचान लाल जान (65) पत्नी मुंशी जमाल दीन निवासी बलनोई के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान शहनाज अख्तर (35) पत्नी मुशताक अहमद, शईला कोसर (8) पुत्री मोहम्मद आरिफ और महनाज कौसर (36) पत्नी मोहम्मद आरिफ सभी निवासी गांव सागरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे उपजिला मेंढर की मनकोट तहसील के सागरा गांव के बलनोई की तरफ आ रही टाटा मोबाइल (पीबी038 5126) छुहारा गली के पास अचानक सड़क पर पलट गई। इससे उस समय मार्ग पर गुजर रही तीन महिलाएं और एक बच्चा उसकी चपेट में आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed