{"_id":"67acfe9d1f132565680ec9fb","slug":"acb-raided-ayushman-bharat-office-searched-records-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103241-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एसीबी ने आयुष्मान भारत दफ्तर में दी दबिश, रिकॉर्ड खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एसीबी ने आयुष्मान भारत दफ्तर में दी दबिश, रिकॉर्ड खंगाला
Thu, 13 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्थित आयुष्मान भारत कार्यालय पर दबिश दी। इस दौरान कार्यालय का सारा रिकॉर्ड खंगाला गया।
सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंची और कार्यालय को सील कर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर गहन जांच की।
दबिश के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दबिश में क्या सुराग मिले हैं। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने पुष्टि की कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की है, लेकिन वे इस समय सरकारी काम से बाहर हैं और पूरी जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है। इस छापेमारी से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े संभावित घोटाले या अनियमितताओं की जांच के कयास लगा रहे हैं। संवाद