फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   aag

पुंछ के लोरन में शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन मंजिला मकान जल कर राख

विज्ञापन
aag
पुंछ जिले के गांव लोरन सिब में शार्ट सर्किट से लगी आग में जलता मकान - फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील के दूरदराज के गांव लोरन सिब में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। मकान में रहने वाले लोगों ने समय रहते बाहर भाग कर जान बचाई। आग में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

दूर दराज एवं सड़क से वंचित पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मंडी से लोरन तक दमकल वाहन पहुंचे भी, लेकिन घटना स्थल तक सड़क न होने के कारण वह वहां तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते आग पर काबू पाने और आसपास के घरों को राख होने से बचाने के लिए जेसीबी से मकान को गिराना पड़ा। इस बीच आग की इस घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार शहजादा लतीफ खान अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें तत्काल सहायता के तौर पर 30 हजार रुपये और कंबल प्रदान करने के साथ ही दो चार दिन में तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिय। इस पर गांव सिब लोरन के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से पीड़ित परिवार को दोबारा मकान निर्माण कराने हेतु वित्तीय सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि तीन लाख रुपये में इनका मकान दोबारा नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मंडी तहसील के गांव लोरन सिब निवासी बशीर अहमद डार पुत्र रहमान डार के टीन और लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में सोए बशीर और उसके भाइयों के परिवार को जब आग का पता चला तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने शोर मचाते हुए बाहर भाग कर जान बचाई। पीड़ित परिवार का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं युवक भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग के भीषण रूप के बावजूद ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों से आग को आस पास के घरों नहीं पहुंचने दिया। इस बीच आग की घटना की सूचना मिलने पर 15 किलोमीटर दूर स्थित मंडी तहसील मुख्यालय से फायर ब्रिग्रेड के वाहन लोरन पहुंचे, लेकिन सड़क सही न होने के कारण घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाए। सिब लोरन के ग्रामीणों नायब सरपंच मोहम्मद सदीक और बशीर नायक का आरोप है कि डेढ़ दशक से सीमा सड़क संगठन द्वारा गांव से कश्मीर के टंगमर्ग को पुंछ से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, परंतु जहां तक आबादी है वहां तक सड़क की हालत सही नहीं है, जिसके कारण गांव में फायर ब्रिगेड तक के वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। बार-बार मांग करने पर भी सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया है। आज अगर सड़क सही होती तो फायर ब्रिगेड घटना स्थल तक पहुंच कर आग बुझा देती तो इस गरीब परिवार के मकान को जेसीबी से गिराना न पड़ता और मकान की दीवारें खड़ी रहती और मकान दोबारा बन जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed